Monday, July 9, 2012

Monday, June 4, 2012

**दिल कि दुनिया भी अजीब होती है**

 




दिल कि दुनिया भी अजीब होती है।

मीलों कि है दूरियां 

पर ये उसके करीब होती है।

आँखों से ओझल है वो 

मगर निगाहों में उसकी छवि हर पल होती है।

यादों को संजोए बैठ जाता है मन

उसकी पनाहों में,

होठों पर उसकी शरारतों कि हँसी होती है। 

आज हो गई मुलाकात रूह से तो जाना...... 

वो तकदीर बड़ी खुश किस्मत होती है,

जिसे सच्ची मोहब्बत नसीब होती है।

Monday, January 16, 2012

** तेरी तस्वीर **


मुस्कुराती हुई तेरी तस्वीर बना दूँ ।

ए़क मौका दे गर खुदा मुझे,

खुशियों से भरी तेरी तक़दीर बना दूँ।

इतना प्यार दूँ तुझे

कि खुद को फ़कीर बना दूँ।

सब जानते है 
  
मैं दीवानी हूँ तेरी 

रूठ जाए जमाना गम नहीं मुझे,

जब रूठता है तु तो दिल कहता है।

तेरे बिना मिलने वाले ख़ुशी के हर पल को 

 अपना  दुश्मन बना दूँI